Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बरसात से पहले डेंगू को लेकर सतर्क राज्य सरकार, रोकथाम के लिये 815 करोड़ आवंटित

सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि मूल रूप से 13 बिंदुओं पर सहमति बनी है।

24 Mar 2023

बरसात से पहले डेंगू को लेकर सतर्क राज्य सरकार, रोकथाम के लिये 815 करोड़ आवंटित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले राज्य सरकार डेंगू संक्रमण को लेकर सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव को संक्रमण रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उसी के मुताबिक साफ-सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य समेत 16 विभागों के सचिवों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। यहां से सभी जिलों के जिलाधिकारियों को भी निर्देशिका भेजी गई है। साथ ही संक्रमण रोकथाम के लिए 815 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि मूल रूप से 13 बिंदुओं पर सहमति बनी है। गांव-कस्बों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए एक लाख 32 हजार लोगों को तैनात किया जाएगा। इस साल मार्च से ही कीटाणु नाशक का छिड़काव शुरू कर दिया जाएगा जो दिसंबर महीने तक चलेगा।

गांवों में प्रति पंचायत 15 सदस्यों की टीम तैनात की जाएगी। उस समूह के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कीटाणुनाशक का छिड़काव भी करेंगे। उपनगरों के मामले में इस कार्य के लिए अतिरिक्त लोगों को तैनात किया जाएगा।

राज्य के 60 सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोकने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार 1,500 किमी नहरों का नवीनीकरण किया जाएगा। इससे जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

मानसून से पहले बंद फैक्ट्री परिसर, सरकारी दफ्तर, बस डीपो, कूड़े के ढेर, खाली जगहों की सफाई की जाएगी। उनकी नियमित निगरानी की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस व आवास विभाग को भी डेंगू के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।

डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए मानसून से पहले 8,500 चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा। नागरिकों को जागरूक करने के लिए आशा, आंगनबाडी, नगर पालिका, स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा। 29 मई से चार जून तक डेंगू सप्ताह मनाया जाएगा। उस सप्ताह के दौरान शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर जोर दिया जाएगा। आईटी विभाग डेंगू से जुड़े दस्तावेज, आंकड़े जुटाने के लिए कदम उठाएगा। 140 शहरी ग्राम पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन लागू किया जाएगा। शहर व गांवों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वालों को पहचान पत्र व जैकेट दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हर साल पश्चिम बंगाल में बारिश के समय डेंगू संक्रमण से बड़ी तादात में लोगों की जान जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News